Monday, October 19th, 2026

आयुष कॉलेजों में 4 जनवरी से शुरू होंगी नियमित कक्षाएं

भोपाल
कोरोना संकट के कारण बीते नौ महीनों से बंद चल रहे आयुष महाविद्यालयों (होम्योपैथी, यूनानी, आयुर्वेदिक और सिद्धा कॉलेज) में अब नियमित कक्षाएं शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा ने सभी राज्यों को आदेश जारी करते हुए 4 जनवरी के पहले नियमित कक्षाएं शुरू करने का निर्णय करने के लिए कहा है। मालूम हो कि मार्च के महीने में कोरोना का संक्रमण फैलने के कारण आयुष कॉलेजों की भी कक्षाएं बंद कर दीं गर्इं हैं। अब केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के आदेश के बाद अब 4 जनवरी से पहले कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए क्लास शुरू करने का निर्णय मप्र आयुष विभाग को लेना होगा। आयुष छात्रों के संगठन नीमा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शुभम शुक्ला का कहना है कि हम दो महीने से कक्षाएं शुरू करने की मांग करते आ रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय